{"_id":"6a49677c7b77793db80a0caf","slug":"woman-arrested-with-25-kg-of-methaqualone-at-sonauli-border-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180549-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 2.5 किलो मेथाक्वॉलोन के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली बॉर्डर पर 2.5 किलो मेथाक्वॉलोन के साथ महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर शनिवार की शाम सशस्त्र सीमा बल की 22वीं वाहिनी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही मणिपुर की एक महिला को करीब 2.5 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
22 वाहिनी कमांडेट शक्ति सिंह ने बताया कि सहायक कमांडेंट प्रिया यादव के नेतृत्व में बी समवाय, सोनौली एवं एनसीबी गोरखपुर की संयुक्त टीम अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली पर सीमा स्तंभ संख्या 517/2 के समीप नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान नेपाल से भारत आ रही एक महिला की ट्रॉली बैग की बैग स्कैनर से जांच की गई, जिसमें संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।
बैग की गहन तलाशी लेने पर उसके अंदर विशेष रूप से बनाई गई जगह में कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर पदार्थ की पहचान मेथाक्वॉलोन के रूप में हुई। वजन करने पर इसकी मात्रा करीब 2.5 किलोग्राम पाई गई। बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान टी. संग मार्गहिंग (30 वर्ष), निवासी ग्राम पचाई, मणिपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसएसबी ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसी को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मादक पदार्थ की यह खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।