फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Without Thumb paddy sailed

बगैर अंगूठा लगाए ही धान की हो गई विक्री, अब लगा रहे चक्कर

Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Without Thumb paddy sailed
बगैर अंगूठा लगाए ही धान की हो गई बिक्री, अब लगा रहे चक्कर
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल विकास खंड क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों पर जिम्मेदारों द्वारा किसानों के धान की खरीदारी तो कर ली गई लेकिन, किसानों का अंगूठा नहीं लगवाया गया। ऐसे में अब किसान हर रोज केंद्र का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। वहीं, आईडी लॉक होने की बात कर केंद्र प्रभारी लखनऊ से केंद्र बंद होने का हवाला देते हुए किसानों को हर रोज वापस लौटा दे रहे हैं। कुछ क्रय केंद्रों पर तो धान की खरीदारी हो रही है। लेकिन, वहां भी किसानों को नंबर लगाने के बाद भी धान बेचने में काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
रायपुर गांव में यूपीएसएस क्रय संस्था द्वारा केंद्र संचालित है। यहां करीब 12 से ज्यादा किसान हर रोज केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। बगैर अंगूठा लगाए ही धान की बिक्री करने पर भुगतान में समस्या हो रही है। आईडी लॉक होने के कारण अंगूठा नहीं लग पा रहा है। केंद्र प्रभारी दिलीप कुमार ने कहा कि लखनऊ से केंद्र को बंद करते हुए धान खरीदारी मशीन की आईडी बंद कर दी गई है। जिसके चलते करीब एक सप्ताह से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र पर अब तक करीब 135 किसानों से 10 हजार क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। सिधावे गांव में पीसीयू महराजगंज द्वारा क्रय विक्रय सहकारी समिति क्रय केंद्र संचालित है। वहीं, केंद्र प्रभारी राम गोपाल ने कहा कि केंद्र पर 60 किसानों से दो हजार पांच सौ क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। अधिकांश किसानों के खातों में रकम भी जा चुकी है। महज 10 से 12 किसानों के खाते में गड़बड़ी होने के चलते रकम नहीं पहुंची है। लेकिन केंद्र को लखनऊ से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते अब धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। निचलौल में मारवाड़ी वार्ड में क्रय विक्रय सहकारी समिति गडौरा एट क्रय केंद्र संचालित है। यहां पर केंद्र प्रभारी ने कहा कि एक जनवरी तक 108 किसानों से चार हजार दो सौ क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। अभी भी केंद्र पर आने वाले किसानों की धान नंबर के मुताबिक खरीदारी की जा रही है। टिकुलहिया में किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड निचलौल के नाम से क्रय केंद्र संचालित है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र ने कहा कि 122 किसानों से छह हजार एक सौ क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। शीशगढ़ के किसान गंगा सागर ने बताया कि 70 क्विंटल धान का तौल हो चुका है। लेकिन अंगूठा नहीं लगा है। अब रोज केंद्र का चक्कर लगा रहा हूं। सिधावे गांव के नंद किशोर ने बताया कि 48 क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है। अभी अंगूठा नहीं लगा है। ठंड में रोज केंद्र पर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन क्रय केंद्रों का भुगतान कम है। वहां क्रय होल्ड कर दिया गया है जिससे अंगूठा नहीं लग पा रहा है। ज्योंही संबंधित केंद्रों का 70 प्रतिशत से अधिक भुगतान होगा। अंगूठा लगना शुरू हो जाएगा। इसके बाद किसानों का क्रय मान्य हो जाएगा। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। -अखिलेश कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed