फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   wishes for long life of brothers in govardhan pooja

भाइयों की लंबी उम्र के लिए विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा

Sun, 07 Nov 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
wishes for long life of brothers in govardhan pooja
भाइयों की लंबी उम्र के लिए विधि-विधान से की गोवर्धन पूजा
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गोवर्धन पूजा विधि-विधान से की गई। महिलाओं ने गोबर से बनी गोवर्धन की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही भाई की लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने खीर पूड़ी बनाकर गोवर्धन को भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया गया।
शनिवार को लोहिया नगर, बिस्मिलनगर, राजीव नगर, सुभाष नगर समेत अन्य स्थानों पर महिलाएं एवं युवतियां एक स्थान पर एकत्र होकर विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कीं। इसके अलावा जिले मिठौरा, निचलौल, चौक बाजार, फरेंदा, घुघली, बृजमनगंज, परतावल, कोल्हुई समेत अन्य स्थानों पर गोवर्धन पूजा हुई।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में शनिवार को गोरखा समाज के लोगों ने भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया। बहनें भाई को टीका लगाकर दीर्घायु की कामना की। नेपाल में भैयादूज का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। नेपाल में इस पर्व को भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां कस्बे में निवास करने वाले गोरखा समाज के लोगों ने भी शनिवार को त्योहार मनाया। कस्बे के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में राजेश राना के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर गोरखा समाज की बहनें भाई को सात रंग का टीका लगाकर आरती उतारीं और पूजा अर्चना उनकी लंबी उम्र की कामना कीं। सुनीता राना ने बताया कि यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। यह भाई-बहन के रिश्ते को मजबूती देने का पर्व है। इस मौके पर सुदिक्षा राना, शिवराना, सूजल राना, सुधीर राना, गीता, अनुष्का, सुनीता, देशिका, मनोज कुमार राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed