{"_id":"67310d1b48b754e7bf058ab6","slug":"winning-womens-kabaddi-team-honored-in-college-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135383-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विजेता महिला कबड्डी टीम का कालेज में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विजेता महिला कबड्डी टीम का कालेज में सम्मानित
विज्ञापन
पीजी कालेज में विजेता महिला कबड्डी टीम के साथ प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक।स्रोत विद्यालय
राजा रतन सिंह पीजी कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर से संबद्ध बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज की महिला टीम ने अपने नाम की।
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय नौगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज की टीम ने अपने सभी मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शिवानी रचना के बेहतरीन खेल से पीजी कॉलेज की टीम ने राजा रतन सिंह पीजी कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर को 41/6 से हरा दिया।
पीजी कॉलेज की कीड़ा प्रभारी अपर्णा राठी, बीपीएड विभाग अध्यक्ष डॉ. शिवानंद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि विजेता टीम को रविवार को कॉलेज में सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज की टीम लगातार दूसरी बार विजेता बनी है। इस दौरान डॉ. पीयूष जायसवाल, गुलाबचंद, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. नंदिता मिश्रा, डॉ. शेषनाथ, डॉ शांति शरण मिश्र व अन्य मौजूद रहे।