{"_id":"589229294f1c1b0f0be80071","slug":"winner-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद के विजेता सम्मानित
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य व मुख्य अतिथि डाॅ. फूलचंद यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल आनंदनगर में बुधवार को वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। ज्ञान व विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में 646 विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत हुए।
मुख्य अतिथि पूर्व समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. फूलचंद यादव ने कहा कि खेल जीवन के लिए बेहद लाभदायक है। खेल स्वस्थ वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है। शिक्षा के साथ खेल का बड़ा महत्व है। विशिष्ट अतिथि सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि अपरिपक्व मस्तिष्क में ज्ञान व बुद्धि भरने का काम शिक्षक ही करते हैं। हमेशा गुरुजनों का आदर करना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए विष्णु मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि जो बच्चे सफल होकर आज पुरस्कार प्राप्त कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं साथ ही जो बच्चे आज पुरस्कृत नहीं हो रहे हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। वे कठिन परिश्रम का लक्ष्य बनाकर अगली प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें। सपा के वरिष्ठ नेता अशोक यादव ने कहा कि खेल कूद मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य जितेंद्र गिरि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। लंबी कूद में दीपिका, अमित राज पासवान, विशाल यादव, अमरेश यादव, धीरज यादव, अंश कुमार, अविनाश, रोहित, मृत्युंजय सिंह, परमेश्वर सहानी, सचिन विश्वकर्मा, रोहित, अंबिका लाल, शानी शर्मा, पंकज गिरि, मुनिराम यादव, अभिनव सिंह, नीरज यादव, निशांत ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। ऊंची कूद में अविनाश सहानी, अजय पासवान, उमेश यादव, संदीप शर्मा, सचिन विश्वकर्मा, आकाश यादव, अंबिका लाल, आदित्य अग्रहरि ने प्रथम स्थान का पुरस्कार प्राप्त किया। कई तरह की खेल कूद प्रतियोगिता में सफल कुल 646 बच्चों में पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार मिलते ही बच्चों के चेहरे खिल गए। उपप्रधानाचार्य राजेश कुमार सहानी, जगमोहन मिश्र, द्दितेन्द्र मिश्र, हरिबहादुर, पुरुषोत्तम पांडेय, अजय मौर्या, केसरीन मिश्र आदि मौजूद रहे।