{"_id":"6760790ea6779da0b50085e4","slug":"will-provide-basic-facilities-in-vantangiya-villages-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138248-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वनटांगिया गांवों में उपलब्ध कराएंगे आधारभूत सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वनटांगिया गांवों में उपलब्ध कराएंगे आधारभूत सुविधाएं
Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद के 18 वनटांगिया गांवों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन होगा। यह 15 जनवरी, 2025 तक चलेगा। जिलाधिकारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में वनटांगियां ग्रामवासियों के साथ बैठक की।
उन्होंने शिविर का शुभारंभ पनियरा ब्लॉक अंतर्गत बरहवा वनटांगिया के ग्राम पंचायत भवन में 18 एवं 19 दिसंबर को किये जाने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे दो दिवसीय शिविर में उपस्थित रहकर वनटांगिया के लोगों की बेहतरी के लिए निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, मातृत्व बाल सेवा योजना, इन्सपोसरशिप योजना, वृद्धवस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं से सबंधित समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार अन्य 17 वनटांगिया ग्रामों में भिन्न-भिन्न तिथियों में शिविर के माध्यम से आगामी 15 जनवरी, 2025 तक समस्त वनटांगिया ग्रामों को इन योजनाओं से संतृप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।