{"_id":"6480dc614b27b3e66a06fa14","slug":"will-be-posted-on-the-post-of-sports-coach-maharajganj-news-c-7-1-197923-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेल प्रशिक्षक पद पर होगी तैनाती, दूर होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेल प्रशिक्षक पद पर होगी तैनाती, दूर होगी मुश्किल
Thu, 08 Jun 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
- स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रशिक्षक के रूप में तैनात करने के उद्देश्य से की गई पहल, 12 जून तक करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खेल प्रशिक्षक के रूप में अहर्ता रखने वाले स्थानीय खिलाड़ियों व खेल से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करने व उनको तैनाती देने के लिए 12 जून तक आवेदन मांगा गया है। उद्देश्य है कि प्रशिक्षकों को तैनात करते हुए खिलाड़ियों को अच्छे ढंग से प्रशिक्षित किया जाए, जिससे कि वे बेहतर प्रदर्शन से स्वयं के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन कर सकें।
खेल निदेशालय की ओर से आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए मानदेय पर प्रशिक्षक तैनात किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे में जिले से भी उन खिलाड़ियों के लिए अच्छा अवसर है जो खेल प्रशिक्षक बनने के इच्छुक हैं तथा प्रशिक्षक की निर्धारित अहर्ता को रखते हैं। प्रशिक्षकों की तैनाती तीन वर्ष के लिए होगी। इसमें वे ही खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे जो न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होंगे एवं ओलंपिक, एशियन खेल में पदक जीते हों। पदम श्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार व ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले लोगों को भी तैनाती में प्राथमिकता दी जाएगी।
..
इन खेलों में होगा तैनाती का प्रयास
हाकी, तैराकी, वॉलीबाल, जिमिनास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, बास्केटबाल, कबड्डी, बाक्सिंग, हैंडबाल, जूडो व तीरंदाजी खेल में प्रशिक्षकों की तैनाती का प्रयास होगा।
विज्ञापन
..
खेल प्रशिक्षक के पद पर होने वाली तैनाती में स्थानीय स्तर पर अहर्ता रखने वालों को भी अवसर मिल सकेगा। इच्छुक लोग कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे जमा करें।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी