{"_id":"6af8c89dcbfd4352e90e2d49","slug":"when-the-mother-woke-up-her-son-was-missing-from-the-bed-upon-searching-his-body-was-found-in-the-garden-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-189196-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगीचे में फंदे से लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा क्षेत्र के बभनौली बुजुर्ग ग्राम पंचायत के कांटी टोला में शनिवार सुबह 17 वर्षीय किशोर का शव घर के पीछे बगीचे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पनियरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कांटी टोला निवासी रिंकेश पासवान शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोया था। परिजन के मुताबिक, देर रात करीब तीन बजे मां मीरा की नींद खुली तो रिंकेश बिस्तर पर नहीं था। काफी तलाश के बाद घर के पीछे बगीचे में उसका शव फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। रिंकेश सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता गंगा पासवान की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मां मीरा घर पर रहती हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पनियरा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।