{"_id":"67c750cda59c2e18dc04f1e2","slug":"wheat-support-price-increased-purchase-process-will-start-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143989-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ा, खरीद प्रक्रिया जल्द होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ा, खरीद प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 150 रुपये बढ़ाकर 2,425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले वर्ष यह मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल था।
इससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जानकारी के अनुसार, जिले में गेहूं खरीद प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन शासन की ओर से फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। नई संशोधित तिथि जारी होने के बाद जिले में स्वीकृत 166 गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
सरकार की ओर से किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया एक जनवरी से जारी है और अब तक 5,067 किसानों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
वहीं, खाद्य विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसान अपना पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर कर सकते हैं। इसके अलावा, यूपी किसान मित्र मोबाइल एप के माध्यम से भी पंजीकरण करने की सुविधा उपलब्ध है।
प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेहूं खरीद केंद्रों पर आधुनिक व्यवस्थाएं जैसे टेंट, शुद्ध पेयजल और किसानों को बैठने और केंद्र पर गेहूं खरीद के लिए समर्थक मूल्य का फोटो लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। इन केंद्रों पर नमी जांचने की मशीनें, तौल मशीनें और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेचने की सुविधा दी जाएगी।
खरीदी गई गेहूं की कीमत का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा। भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होगी और किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य मिले, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द अपना पंजीकरण कराएं और समय पर गेहूं खरीद केंद्रों पर अपनी फसल बेचें।