फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Westerly winds increased the shivering, fog remained prevalent throughout the day

Maharajganj News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई सिहरन दिन भर छाई रही धुंध

Mon, 24 Nov 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased the shivering, fog remained prevalent throughout the day
महराजगंज। नवंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ठंडा होते जा रहा है। रविवार को धूप तो खिली लेकिन पूरे दिन धुंध छाई रही। आठ किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली पछुआ ने ठंड का अहसास करा दिया। पछुआ हवा की सिहरन से लोगों ने ऊनी कपड़ों को निकाल लिया है। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मौसम नवंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान कम कर रहा है। नवंबर माह के शुरुआती दिनों से ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगा था। माह के दूसरे पखवाड़े से दिन में पछुआ तो रात में कोहरे के कारण तापमान लुढ़कता जा रहा है। रविवार को सूर्योदय के बाद से ही धुंध जैसा माहौल पूरे दिन बना रहा।
विज्ञापन

शाम ढलते ही कोहरा का घनत्व बढ़ता गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ही ठंड के बढ़ने का अनुमान है।
गेहूं के लिए मौसम मुफीद : जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह मौसम गेहूं की बुआई के लिए काफी मुफीद है। बढ़ती ठंड और घना कोहरा दोनों गेहूं की बेहतर फसल के लिए सहायक हैं। इस बार 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोआई होनी है। खरीफ की फसल लेट होने से इस बार गेहूं की बोआई अभी पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक माह पूरा होते-होते बोआई पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed