फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weeds on death, stove not burnt in village

मौत पर मातम, गांव में नहीं जले चूल्हे

Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Weeds on death, stove not burnt in village
मौत पर मातम, गांव में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। करहिया पुल के पास सोमवार की रात एक ही गांव के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए मंगलवार सुबह से ही पहुंच रहे हैं। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है। गांव में चारों तरफ महिलाओं की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।
फरेंदा क्षेत्र के लेजार महदेवा के लीलाछापर गांव निवासी सुदामा के पुत्र कमलेश की शादी सोमवार को थी। बरात कैम्पियरगंज क्षेत्र के गोपालगंज हरनामपुर जाने के लिए घर से निकली, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। बरातियों से भरी कार करहिया पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। सोमवार की देर रात एक घायल युवक कृष्ण मुरारी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

लेजार महदेवा में पांच एवं हरपुर गांव में एक युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। गांव में रोने की आवाज से टूट नहीं रही है। सड़क हादसे में एक साथ छह लोगों की मौत से गांव में चूल्हे भी नहीं जले। मृतकों के घरों के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों के चीख-पुकार से सभी का कलेजा फट रहा है। गांव के लोग बदहवास अवस्था में बैठे हुए हैं। लोग ईश्वर के क्रूर निर्णय को कोस रहे हैं। महिलाएं छाती पीट पीटकर रो रही हैं। विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी सहित सपा नेता अमित चौबे ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार घायल ने भी दम तोड़ा
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर सोमवार की रात करीब दस बजे बरातियों से भरी कार के ट्रक से टकरा जाने से कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी। देर रात में एक और युवक की मौत हो गई।
लेजार महदेवा के लीलाछापर गांव से कमलेश की शादी में गांव के चालक समेत आठ लोग एक कार में सवार में होकर मछलीगांव के पास बरात जा रहे थे। करहिया के पास ट्रक से टक्कर हो जाने से सुग्रीव (35), सुदेश (29), मिथलेश (20) व चालक राजू (38) की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जिला अस्पताल पहुंचते ही अभिषेक (20) ने दम तोड़ दिया था। सोमवार की देर रात कृष्ण मुरारी (23) की भी मौत हो गई। गांव के रमांकात की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मौत के घाट उतारना सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

6 चिताएं जलीं तो फफक पडे़ लोग
फरेंदा। सोमवार की सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद पूरा क्षेत्र गम में डूबा है। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब त्रिमुहानी घाट पर पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया तो कोहराम मच गया। त्रिमुहानी घाट पर एक साथ छह चिताएं जलीं तो उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed