{"_id":"69b868a3f6733fe60b05d215","slug":"wedding-party-members-attacked-and-broke-the-glass-of-the-car-fir-lodged-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-173460-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरातियों ने हमला कर कार का शीशा तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरातियों ने हमला कर कार का शीशा तोड़ा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के पास एक गेस्ट हाउस में आयी बरात में शामिल लोगों ने की मारपीट
तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
महराजगंज। जिला न्यायालय के दो कर्मचारियों पर बरातियों ने रात में अचानक हमला कर दिया। गाड़ी के बोनट पर चढ़कर विंडशील्ड तोड़ डाला, गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल कर्मचारी ने थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना 12 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे की है। जिला न्यायालय के लिपिक रोहित कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रितेश कुमार यादव भोजनालय से भोजन कर अपने आवास की ओर लौट रहे थे। उनकी कार हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ रही थी। ठीक उसी समय एक गेस्ट हाउस में आयोजित वैवाहिक समारोह की बरात पहुंची थी। इसी बीच कुछ लोग कार पर चढ़कर डांस करने लगे। विरोध करने पर वधु-पक्ष के तीन-चार करीबी लोगों ने अचानक कार के बोनट पर चढ़कर विंडशील्ड का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए पीटा। मारपीट में रितेश कुमार यादव की बायीं आंख पर गंभीर चोट आई है। मारपीट के बाद हमलावर भाग गए। रोहित कुमार और रितेश कुमार यादव ने 13 मार्च को थाना कोतवाली में तहरीर देकर घटना की पूरी जानकारी दी।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन से चार व्यक्ति नाम पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।