{"_id":"6672177468aa849bfb077d24","slug":"weather-hits-health-crops-and-business-ruined-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124933-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम की मार... सेहत, फसल और कारोबार चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम की मार... सेहत, फसल और कारोबार चौपट
Wed, 19 Jun 2024 04:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी का प्रभाव जन जीवन पर असर डाल रहा है। सेहत से लेकर फसल और कारोबार भी प्रभावित है। पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच है। खेत में कहीं धान के बेहन सूख रहे हैं तो कहीं रोपाई प्रभावित हो रही है।
उमस भरी गर्मी अब आंतों पर हमला कर रही है। डायरिया, लिवर सूजन और बुखार का प्रकोप भी लोगों को सता रहा है। पेट दर्द से मरीज परेशान हो रहे हैं, बीमार होने वालों में बच्चों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में आने वाले 40 फीसदी मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। तापमान बढ़ने से अस्पताल में भर्ती मरीज भी परेशान हैं। पंखे की हवा बेअसर लग रही है।
संक्रामक रोग वार्ड में 31 बेड पर 30 मरीज भर्ती हैं। मंगलवार को पारा 41.8 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक अभी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। उधर, सुबह 10 बजे से ही नगर की सड़कें तवे की तरह तपने लगी थीं। दोपहर 12 बजते ही सूरज आग उगल रहा है। इस दौरान दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी के चलते आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर कपड़ा, राशन से लेकर कई व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
शादी को देखते हुए ज्वेलरी आइटम की खरीदारी के लिए ग्राहक शाम को दुकानों में पहुंच रहे हैं। रेडीमेड दुकानदार विकास ने बताया कि गर्मी के चलते बाजार में बिक्री 50 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज की गई। दूर दराज के ग्राहक गर्मी के चलते बाजार नहीं आ रहे हैं, इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
साड़ी व्यवसायी लिटिल कश्यप बताते हैं कि गर्मी से व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। दुकानों पर ग्राहक नहीं चढ़ रहे हैं। 50 प्रतिशत तक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। पहले सात-आठ हजार रुपये प्रतिदिन का व्यापार होता था, लेकिन अब तीन-चार हजार पर सिमट गया है।
वहीं, किराना व्यवसायी रामनरायन गुप्ता का कहना है कि चिलचिलाती धूप के कारण ग्राहक घरों से नहीं निकल रहे हैं। इसका प्रभाव व्यवसाय पर पड़ा है। प्रतिदिन तीन-चार हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। 25 प्रतिशत तक व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। फुटवियर के विक्रेता आशीष यादव का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान के कारण बाजार में रौनक नहीं दिखाई दे रही है। फुटवियर का व्यवसाय 70 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है।
भीषण गर्मी से सब्जी के पौधे सूखने लगे, बेहन भी बर्बाद
महराजगंज। भीषण गर्मी से सब्जी के पौधे सूखने लगे हैं। इससे पैदावार करीब 50 फीसदी तक कम हो गई है। पैदावार कम होने से बाजारों में हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। महज 15 दिनों में हरी सब्जियों की कीमतें तीन गुना तक महंगी हो गई हैं। मौसमी सब्जियां भी आसानी से नहीं मिल रही हैं। जो सब्जियां इन मौसम में 10 रुपये किलो मिल जाती थीं, अब उनकी कीमत 30 रुपये किलो तक पहुंच गईं हैं।
सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि से गृहणियों के रसोई का बजट बढ़ गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब होने लगी है। आलू प्याज जैसी सब्जी के दाम तो पहले से ही रुला रहे थे, लेकिन अब हरी सब्जियां भी आंखें तरेर रही हैं। मौसमी सब्जियां भी बजट से बाहर हो चली हैं। पिछले पखवाड़े जिन सब्जियों के दाम 10 रुपये किलो थे, अब उनका दाम 30 रुपये तक पहुंच गए हैं। सब्जी के दामों में रोजाना वृद्धि देखी जा रही है। दूसरी ओर धान के बेहन सूख रहे हैं। वहीं रोपाई भी सूखने से किसान परेशान हैं।