{"_id":"656b2df1db3d6f74a90c6a64","slug":"we-have-decided-to-strengthen-democracy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-10800-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हमने यह ठाना है.. लोकतंत्र को मजबूत बनाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हमने यह ठाना है.. लोकतंत्र को मजबूत बनाना है
Sat, 02 Dec 2023 06:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Dec 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। हमने यह ठाना है...लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। समेत अन्य नारों के साथ जिले, राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
धनेवा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल सिंहपुर, राजकीय हाईस्कूल बेलटिकरा समेत अन्य शिक्षण संस्थानाें के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर, राजकीय मॉडल इंटर काॅलेज कुआंचाफ, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा व नौनिया, पंडित दीनदयाल कॉलेज में पोस्टर स्पर्धा व अन्य प्रतिस्पर्धात्मक आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आनंदनगर की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह, धनेवा की प्रधानाचार्य दमयंती यादव आदि ने मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। नोडल शिक्षक अनमोल यादव ने कहा कि हम सभी को तत्परता दिखाते हुए कार्य करना होगा।