फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging from city to village

शहर से लेकर गांव तक जलभराव

Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging from city to village
सदर कोतवाली में जलभराव से लोगों को हुई परेशानी। - फोटो : MAHARAJGANJ
शहर से लेकर गांव तक जलभराव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में पिछले दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शहर से गांव तक जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर में जलनिकासी की व्यवस्था करने में नगर पालिका के कर्मचारी जुटे हैं। वहीं बंधों का हाल जानने अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बारिश का पानी भरने से शहर में फरेदा रोड पर सर्विस लेन कुछ देर के लिए तालाब जैसा दिखने लगा।
नगर पालिका क्षेत्र के लोहिया नगर, ऑफिसर्स कॉलोनी व कोतवाली परिसर समेत अन्य स्थानों पर जलभराव हो गया। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल आदि ने जलनिकासी की व्यवस्था कराई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि पंपिंग सेट लगवाकर कोतवाली व ऑफिसर्स कॉलोनी के पानी निकालने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बारिश के कारण चौक-चौराहों, सड़कों एवं बाजार में चहल-पहल कम रही। कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। क्षेत्र के हरदीडाली गांव के चौराहे से विचला टोले तक जाने वाली सड़क पर जलभराव है। ईश्वर चौधरी, सुनील, सोनू चौधरी, धीरज ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान गोपाल नरायन चौधरी ने बताया कि जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सोहगीबरवां की सड़कों पर जलभराव से चलने में दुश्वारियां हो रही हैं। सोहगीबरवां निवासी पिंटू, रुझन, राकेश, कमलेश, रोहित ने बताया कि गांव जिले के अंतिम छोर पर बसा है। गांव नदियों और जंगलों से घिरा हुआ है। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार सिंदुरिया स्थित महराजगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास जलभराव हो गया। एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल ने बताया कि महाव नाले का निरीक्षण किया गया। तटबंध टूटने से पानी खेतों में फैल गया है। आबादी प्रभावित नहीं है।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बारिश ने कस्बे में नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। रिज्वन्नूलाह खां, अशोक सिंह, असलम, रामसमुझ यादव, महबूब खां, मजीद, अजय सिंह ने कहा कि बारिश से गड्ढ़ा युक्त सड़क पर जलभराव हो गया है।
रपटा पुल पर जलभराव, आवागमन रुका
खनुआ। लगातार तीन दिनों से बारिश होने से नौतनवां-शेख फरेंदा मार्ग पर स्थित रजिया घाट चौराहे के पास डांडा नदी पर बने रपटा पुल पर पानी भर गया है। इससे करमहिया, शेख फरेंदा, केवटिया आदि गांव के लोगों का आवागमन रुक गया है। करमहिया, शेख फरेंदा, केवटलिया आदि ऐसे गांव हैं जो तीनों तरफ से नदी से घिरे हैं। एक तरफ नेपाल सीमा है। नौतनवां बाजार नजदीक होने के कारण नेपाल के लोग पगडंडियों से इसी रास्ते से आते -जाते हैं। ग्रामीण शाह आलम, रवि कुमार, वीरबहादुर, गोरख, हैदर अली, शिवशंकर यादव, नरेंद्र दूबे, राजेश आदि का कहना है कि यदि पुल ऊंचा रहता तो समस्या नहीं होती।
जलनिकासी की व्यवस्था करने में जुटी टीम
महराजगंज। शहर में नगर पालिका की दो टीमें बुधवार को सिंचाई विभाग के बीच से गुजर रहे नाले की साफ-सफाई में जुटी रही। पालिका प्रशासन ने 10 से 12 कर्मियों की दो टीम बनाई है। एक टीम जहां सफाई नायक लालबहादुर के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के निरीक्षण गृृह के पास से गुजर रहे नाले की साफ-सफाई में जुटी है तो दूूसरी टीम मुख्यालय परिसर में हुए जलजमाव को दूर करने में लगी है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नाली के पूर्ण रूप से न बनने से जलभराव की समस्या हो रही है।
झरही नदी तटबंध चार जगह टूटा
ठूठीबारी। झरही उर्फ प्यास नदी में पानी के तेज दबाव के कारण राजाबारी गांव के पूरब झरही नदी का पश्चिमी तटबंध राजाबारी निवासी शेषमणी के बागीचे के सामने 5 मीटर टूट गया। पजरफोरवां गांव के पश्चिम जोगी के खेत के सामने 8 मीटर, नदी के पूर्वी तटबंध विजयीनंदन के खेत के सामने 10 मीटर, दोमुहान गांव के पूरब झरही नदी का पश्चिमी तटबंध रामाशीष यादव के खेत के सामने लगभग 30 मीटर टूट गया। इससे पास के गांवों में पानी घुस गया है। उधर, राजाबारी निवासी सुक्खू गोंड के मकान के समीप स्थित एक शीशम का पेड़ अचानक गिर गया।

मंदिर में ठहरे पुलिसकर्मी
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुर खुर्द गांव के पूरब गंडक नदी उफना पर है। इससे लक्ष्मीपुर खुर्द गांव समेत दक्षिण गडौरा जाने वाले मुख्य मार्ग व पुलिस चौकी समेत समीप में स्थित प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज राय के अनुसार पुलिसकर्मी शिव मंदिर में ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed