{"_id":"6a74efc231ec5197770de0ab","slug":"waterlogging-at-nepal-customs-parking-lot-leaves-cargo-trucks-stranded-forcing-diversions-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182813-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल भंसार पार्किंग में जलभराव से फंसे मालवाहक ट्रक, डायवर्जन लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल भंसार पार्किंग में जलभराव से फंसे मालवाहक ट्रक, डायवर्जन लागू
विज्ञापन
सोनौली। सीमा स्थित नेपाल भंसार कार्यालय की पार्किंग में जलभराव के कारण बृहस्पतिवार को भारतीय मालवाहक वाहनों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। पार्किंग में पानी भर जाने से कई मालवाहक वाहन नेपाल प्रवेश के लिए आगे नहीं बढ़ सके। वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट व्यवस्था लागू की है।
जानकारी के अनुसार, यातायात व्यवस्था के मद्देनजर महुअवा मोड़, कुंसेरवा बाईपास, पहुंनी पेट्रोल पंप, एसएसबी रोड और बनैलिया मंदिर के पास दो-दो यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रूट व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी मालवाहक वाहनों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के साथ ही जाम की स्थिति से निपटने में जुटे रहे।
वहीं, वाहन चालकों का कहना है कि नेपाल भंसार पार्किंग में जलभराव के कारण प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इस बाबत सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि थाना सोनौली और नौतनवा बाइपास पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
अब सिंगल लेन से नेपाल जाएंगी गाड़ियां
डायवर्जन के तहत भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों का आवागमन फिलहाल सिंगल लेन से कराया जाएगा। फल, सब्जी एवं खाली मालवाहक वाहनों के लिए पुलिस प्रशासन ने सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। बताया गया है कि नेपाल भंसार (कस्टम) परिसर के पीछे वाले हिस्से में जलभराव होने के कारण नेपाल प्रशासन वाहनों को मुख्य सड़क के रास्ते नेपाल में प्रवेश करा रहा है। इसी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारतीय सीमा पर भी रूट डायवर्जन लागू किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील की है।