फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water Tested Kit on Dump Pile

कूड़े के ढेर पर मिली पानी जांच की किट

Thu, 29 Nov 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 29 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Water Tested Kit on Dump Pile
कूड़े के ढेर पर मिली पानी जांच की किट - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। ग्राम पंचायतों में लगे इंडिया मार्का हैंडपंपों के पानी की शुद्धता की जांच के लिए आए किट ब्लॉक मुख्यालय के पीछे कूड़े में फेंक दिए गए। जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन


सूबे की सरकार स्वच्छता पर जोर तो दे ही रही है, साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दे रही है। जिम्मेदार सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसका उदाहरण विकास खंड लक्ष्मीपुर में तब देखने को मिला जब गांवों में लगे हैंडपंपों के पानी की शुद्धता परखने के लिए आया किट ब्लॉक परिसर में ही कूड़े व झाड़ में फेंक दिए गए। दरअसल, इस किट के माध्यम से पानी की शुद्धता की जांच कर दूषित जल देने वाले हैंडपंप को चिह्नित किया जाना था लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते किट कूड़े में फेंक दिए गए। बीडीओ गिरिजा पांडेय ने बताया कि यह मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed