फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   water suply stop

मोटर जल जाने से जलापूर्ति बाधित, वार्डवासी परेशान

Mon, 12 Aug 2019 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
water suply stop
पड़री वार्ड में खराब मोटर को बदलते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
मोटर जल जाने से जलापूर्ति बाधित, वार्डवासी परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के शिवनगर वार्ड में बने पानी की टंकी का मोटर जल जाने से आधा दर्जन वार्डों की जलापूर्ति बाधित हो गई। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी के लिए समस्या का सामना करना पड़ा। सूचना पर नगर पालिका के जिम्मेदारों ने वहां टैंकर भेजकर लोगों की मुश्किलें कम करने का प्रयास किया। रविवार को दोपहर बाद नया मोटर लगवा कर जलापूर्ति शुरू कराई गई।

शिवनगर वार्ड में बनी पानी की टंकी से शिवनगर, पड़री, बैकुंठपुर, जयप्रकाश नगर, अशोक नगर, पंत नगर व अमरूतियां में जलापूर्ति होती है। टंकी का मोटर शनिवार को ही खराब हो गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से रविवार को सुबह लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी तो उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदारों को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने जब जांच की तो पता चला कि मोटर जल गया है। कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रविवार की सुबह टैंकर से वार्ड में पानी भेजवाकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया, मगर यह व्यवस्था नाकाफी रही। समस्या बढ़ते देख जिम्मेदारों ने दोपहर बाद नया मोटर लगवा दिया। नया मोटर लगने के बाद जलापूर्ति शुरू की जा सकी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं को दूर कराने के लिए नया मोटर लगवा दिया गया है। अब पानी की समस्या नहीं होगी। उधर, पड़री वार्ड में रहने वाले अवधेश पांडेय व नरेंद्र कुमार ने कहा कि समय से पानी न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। कमलेश गुप्ता व अभय वर्मा ने कहा कि पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को आवश्यक संसाधन की व्यवस्था रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed