{"_id":"67b2410da52ca26c6e0e0a7f","slug":"water-power-minister-inaugurated-the-pressure-irrigation-system-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142826-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रेशर सिंचाई प्रणाली का जल शक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रेशर सिंचाई प्रणाली का जल शक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण
Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। क्षेत्र के मैनहवा में रविवार शाम को जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मैनहवा प्रेशर सिंचाई प्रणाली का लोकार्पण व दो परियोजनाओं का रिमोड दबाकर शिलान्यास किया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाया जाए।
इस वजह से इस तरह के प्रेशर प्रणाली सिंचाई की परियोजना लगाई जा रही है। जहां पर ओपन चैनल से सिंचाई की सुविधा नहीं है और जलस्तर भी बहुत नीचे है। उन जगहों को चिह्नित कर परियोजना शुरू कराया जा रहा है। जनता से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि आप लोग बताईये आप के गांव में कौन सा काम बाकी है जो ग्राम प्राधन नहीं करा रहे हैं तो इस पर मौजूद लोगों ने कहा कि इस सरकार में गांव का सब काम पूरा हो रहा है कोई कमी नहीं है।
पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि ग्यारह करोड़ अट्ठावन लाख की इस परियोजना से मैनहवा, हरैया पंडित, पिपरही, लालपुर,महुआरी, पोखरभिंडा व राजधानी गांव में सिंचाई के लिए सुविधा होगी। 445 हेक्टेयर भूमि के लगभग 1700 किसान लाभान्वति होंगे। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार आनंद, अधिशासी अभियंता संतोष कुमार,सहायक अभियंता उत्कर्ष कुमार यादव, अभिषेक सिंह, आकाश यादव व बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव आदि रहे।