फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water is dripping from the ceiling, the floor is broken and damaged at places

Maharajganj News: छत से टपक रहा है पानी, फर्श जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त

Mon, 28 Oct 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Water is dripping from the ceiling, the floor is broken and damaged at places
महराजगंज। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का भवन बदहाल हो गया है। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा नहीं मिल रही है। छत से पानी टपक रहा है, जबकि फर्श जगह-जगह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गहा है। इससे मरीज परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा रानीपुर में स्थित न्यू पीएचसी लक्ष्मीपुर का भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। अस्पताल की दीवारों में दरारें पड़ गईं हैं। छत से पानी टपकने की समस्या है। वहीं फर्श जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है। स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ओपीडी के अलावा अगर कोई मरीज मामूली चोट लगने और पेट दर्द होने पर चाहे के यहां कुछ देर भर्ती करके इलाज हो जाए, तो यह संभव नहीं है। उसे इसके लिए जिला अस्पताल में ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि के बावजूद भी अस्पताल में बेड की संख्या बेहद सीमित है। कई मरीजों को फर्श पर ही इलाज के लिए बैठना या लेटना पड़ता है। केंद्र लक्ष्मीपुर का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन जिम्मेदार इसकी दशा सुधारने में कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed