फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water cooler will be installed in Mandi Samiti, food will be available for Rs. 30

Maharajganj News: मंडी समिति में लगेगा वाटर कूलर, 30 रुपये में मिलेगा खाना

Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Water cooler will be installed in Mandi Samiti, food will be available for Rs. 30
महराजगंज। निचलौल में संचालित गड़ौरा मंडी समिति में उपज या सब्जी इत्यादि की बिक्री के लिए आए किसानों की प्यास शीतल जल से बुझेगी। इसके लिए वाटर कूलर व पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह से यहां बस्ती जनपद की यूपीपीसीएल इकाई-23 कार्य प्रारंभ कराएगी। साथ ही कैंटीन में 30 रुपये में शबरी थाली भी मिलेगी। जनपद में सबसे बड़ी मंडी फरेंदा के बाद निचलौल में गड़ौरा के नाम से संचालित है जहां लगभग 400 ग्राम पंचायतों के किसान अपनी उपज व सब्जी इत्यादि की बिक्री के लिए पहुंचते हैं। आने वाले किसान व व्यापारियों को शीतल जल उपलब्ध हो इसके लिए मंडी सचिव ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे नए वित्तीय सत्र में मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

यहां तीन वाटर कूलर के साथ पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे टोंटी के जरिये पूरी मंडी समिति में कहीं भी किसान शीतल जल प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही संचालित कैंटीन में किसानों व आढ़तियों के लिए शबरी थाली मिलेगी जिसकी कीमत सिर्फ 30 रुपये होगी। थाली में पांच तवा रोटी, दाल, सूखी एवं मसाले वाली सब्जी, क्वार्टर चावल, अचार, सलाद व एक लड्डू शामिल होगा। इसके लिए आढ़ती व किसानों को मंडी ऑफिस से टोकन पर्ची दी जाएगी, जिसे जमाकर शबरी थाली कैंटीन से ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति में वाटर कूलर व पाइपलाइन के लिए 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने स्वीकृत कर बस्ती की कार्यदायी संस्था को कार्य सौंपा है। अगले सप्ताह से काम शुरू होगा। साथ ही कैंटीन में सस्ते रेट पर भोजन के लिए शबरी थाली का इंतजाम भी किया जाएगा।
-आशीष कुमार नायक, मंडी सचिव, गड़ौरा-निचलौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed