{"_id":"6afb67bdd3cc3070e20a75ec","slug":"was-bathing-with-children-at-machhariha-ghat-a-slipper-was-found-on-the-riverbank-maharajganj-news-c-7-gkp1057-1520927-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ पूजा के दौरान रोहिन नदी में नहाते समय 10 वर्षीय बालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ पूजा के दौरान रोहिन नदी में नहाते समय 10 वर्षीय बालक लापता
विज्ञापन
भगवानपुर। रोहिन नदी के मछरिहा घाट पर सोमवार सुबह छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय 10 वर्षीय प्रियांशु निषाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। डूबने की आशंका पर पुलिस, एनडीआरएफ और गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने से परिजन की चिंता बढ़ गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चेहरी टोला कोल्हुआ जोत निवासी दीप नारायण निषाद का बेटा प्रियांशु शनिवार को माता-पिता के साथ अपने ननिहाल पीपीगंज क्षेत्र के मखनहा टोला गुलरिहा निवासी श्यामसुंदर निषाद के घर आया था। परिजन दस वर्षों से बेटे की सलामती के लिए छठ व्रत करते आ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे प्रियांशु माता-पिता के साथ मछरिहा घाट पर पूजा करने पहुंचा था। सुबह नौ बजे वह बच्चों के साथ नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने सभी बच्चों को नदी से बाहर निकलने के लिए कहा। बच्चे बाहर आ गए लेकिन प्रियांशु का पता नहीं चला।
सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। पिता दीप नारायण ने पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक एसडीएम आलोक रंजन सिंह, सीओ अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार भारतेन्दु राव निगरानी करते रहे। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि बच्चे की तलाशी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।