{"_id":"6afb697affe813c3420797c2","slug":"the-staging-of-the-ramlila-within-the-ram-janki-temple-premises-in-adda-bazar-left-the-audience-deeply-moved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-189359-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राम, लक्ष्मण और सीता वन को चले, पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राम, लक्ष्मण और सीता वन को चले, पुत्र वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
विज्ञापन
अड्डा बाजार। रामजानकी मंदिर व अमृत सरोवर परिसर में आयोजित सात दिवसीय रामलीला में रविवार रात राम वनवास से लेकर पंचवटी निवास तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय से राम के वनगमन, केवट संवाद और राजा दशरथ के प्राण त्यागने के दृश्यों को जीवंत कर दिया।
रामलीला की शुरुआत राजा दशरथ की ओर से भगवान राम के राजतिलक की घोषणा के प्रसंग से हुई। अयोध्या में उत्सव का माहौल था। इसी बीच दासी मंथरा ने रानी कैकेयी को अपने बहकावे में लेकर भरत के लिए राजगद्दी और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने के लिए तैयार कर दिया। कैकेयी कोप भवन में चली गईं। राजा दशरथ के मनाने पर उन्होंने पूर्व में दिए गए दो वचनों की याद दिलाते हुए अपनी मांग रख दी। इस प्रसंग में कैकेयी और दशरथ के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद पिता दशरथ और माताओं से आज्ञा लेकर राम, सीता और लक्ष्मण वन के लिए रवाना हुए। उनके साथ मंत्री सुमंत और बड़ी संख्या में अयोध्यावासी भी चल पड़े। पुत्र वियोग में व्याकुल राजा दशरथ ने प्राण त्याग दिए। उधर, राम ने कुछ दूर जाने के बाद सो रहे नगरवासियों को छोड़कर आगे की यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
वन मार्ग में तीनों सुरसर नदी के तट पर पहुंचे। यहां केवट ने प्रभु राम के चरण पखारने के बाद ही उन्हें नाव पर बैठाने की बात कही। केवट के इस प्रसंग का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। नदी पार करने के बाद राम, सीता और लक्ष्मण ने ऋषि अगस्त्य और अनसूया समेत अन्य ऋषियों से भेंट की। इसके बाद तीनों पंचवटी पहुंचे और कुटिया बनाकर रहने लगे।