{"_id":"5bfd9de7bdec2241950dc2e0","slug":"warning-to-continue-the-movement-till-the-fulfillment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच की जिला इकाई का कलेक्ट्रेट के सामने धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखा जाएगा।
जिला संयोजक लालधारी यादव ने कहा कि नगर में आए दिन जाम लगने से राहगीरों को परेशानी होती है। इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में शहर के चारो तरफ बाईपास बनवाना जरूरी है। उनका कहना था कि जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग संगठन बहुत पहले से करता आ रहा है। आज तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि चानकी घाट पर बने पुल के दोनो तरफ सड़क नहीं है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। जिले में स्थित चीनी मिलों पर कई किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग की। उन्होंने सिंदुरिया से निचलौल मार्ग को चौड़ा करने, ग्राम सभा लक्ष्मीपुर के समीप नेपाल वार्डर से चंदन नदी के दोनों तरफ बांध बंधवाने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर इंद्रजीत, पुष्पा निषाद, संजय त्रिपाठी, अशोक कुमार सिंह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र सैनी, उमेश चंद्र मिश्रा, जगदंबा शरण श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, चंद्रशेखर साहू, जितेंद्र अग्रवाल, भोला जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, नरसिंह प्रसाद राणा, राजेंद्र तिवारी , वीरेंद्र जायसवाल, लवकुश, रामदरश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।