फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning of large-scale action if the order regarding the establishment of the front office is not withdrawn.

Maharajganj News: फ्रंट कार्यालय स्थापित करने संबंधी आदेश को वापस नहीं लेने पर बड़े पैमाने की चेतावनी

Sat, 13 Jun 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Warning of large-scale action if the order regarding the establishment of the front office is not withdrawn.
उपनिबंधक कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मी। 
फ्रंट कार्यालय के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों की जारी है हड़ताल
विज्ञापन

महराजगंज। उप निबंधन कार्यालय सदर में फ्रंट कार्यालय खोले जाने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं तथा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कार्य से जुड़े लोगों का आंदोलन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य संबंधित लोग एकत्र हुए और शासन के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फ्रंट कार्यालय स्थापित करने संबंधी आदेश को तत्काल वापस नहीं लेने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शुक्ला, दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष चंद्रभान विश्वकर्मा तथा ई-स्टांपिंग प्रतिनिधि शेषमणि गुप्ता ने कहा कि फ्रंट कार्यालय की व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और अन्य संबंधित लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वर्षों से उप निबंधन कार्यालय के माध्यम से संचालित होने वाले कार्यों में बदलाव से हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि फ्रंट कार्यालय स्थापित करने संबंधी आदेश को तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा लिया गया यह निर्णय बिना संबंधित पक्षों की राय लिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि उप निबंधन कार्यालय के स्थान पर फ्रंट कार्यालय स्थापित किया जाता है तो आम जनता पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा दस्तावेजों के निष्पादन की प्रक्रिया अधिक जटिल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक फ्रंट कार्यालय खोलने के आदेश को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उप निबंधन कार्यालय में बैनामा सहित अन्य दस्तावेजों से संबंधित कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इसके चलते न्यायिक और पंजीकरण संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।


प्रदर्शन में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और ई-स्टांप विक्रेता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रेम प्रकाश शुक्ला, चंद्रभान विश्वकर्मा, शेषमणि गुप्ता, रमेश सिंह, अशोक कुमार, रिगेश गुप्ता, साबिर अली, विक्रम सिंह, रवि राव, रमेश यादव, आशुतोष सिंह, संदीप मिश्रा, आदेश पटेल, आफताब खान, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed