फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wake up the referendum series, motivated to vote

जागो जनमत की श्रंखला बनाई, मतदान के लिए किया प्रेरित

Tue, 09 Apr 2019 12:07 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wake up the referendum series, motivated to vote
जागो जनमत की श्रंखला बनाई, मतदान के लिए किया प्रेरित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागो जनमत की शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही जिले का मत प्रतिशत बढ़ाने की बात पर  जोर दिया गया। 
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेकर मतदान करना चाहिए। अन्य लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित  करना चाहिए। छात्रों को शपथ दिलाते हुए कहा कि मतदान के दिन सभी लोगों को जागरूक कर मतदान बूथ पर भेजने का काम करें जिससे मतदाता प्रतिशत में इजाफा हो सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत जितने अधिकार नागरिकों को मिलते हैं, उनमें  सबसे बड़ा अधिकार वोट देने का है। इस अधिकार को पाकर हम सभी मतदाता कहलाते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो घर पर होने के बावजूद तत देने के लिए  बूथ तक जाने में आलस करते हैं। ऐसे लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहने की जरूरत है। इस दौरान आनंद प्रकाश राव, दुर्गेश कुमार सिंह, घनश्याम राव, जितेंद्र वर्मा, एसएन पांडेय, राधेश्याम रावत, मनोज यादव, गिरिजेश गिरि, विश्वनाथ प्रजापति, राजू मद्धेशिया, राजू सिंह, भगवान चरण शर्मा, अशोक तिवारी, बृजेश कुमार, नीलम प्रजापति, अराधना मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed