महेश गुप्ता अध्यक्ष, अमित वरिष्ठ महामंत्री मनोनीत
निचलौल। नगर स्थित मैरिज हाल में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नगर कमेटी का गठन किया गया। इसमें व्यापारी महेश गुप्ता को नगर कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने नगर कमेटी की घोषणा करते हुए बताया कि विनोद यादव, राधेश्याम, फसीउज्जमा को संरक्षक बांकेलाल कसौधन, घनश्याम गुप्त को संयोजक, महेश गुप्ता को अध्यक्ष, वीरेंद्र मद्धेशिया, सुब्रत जायसवाल, उपेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मुजीबुर्रहमान को उपाध्यक्ष, अमित ओझा को वरिष्ठ महामंत्री, शहबान अली को महामंत्री, राधा कृष्ण जायसवाल, कपिल कुमार, संजय, मुहम्मद अफजल, सुलेमान को मंत्री, विनोद कसौधन, आकाश कुमार, राहुल अग्रहरी, पवन, राजेन्द्र विश्वकर्मा को संगठन मंत्री, दिलीप रौनियार को विधिक सलाहकार, समय कसौधन को कोषाध्यक्ष एवं गौतम यादव को मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम राम सजीवन मौर्य और विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ गुप्ता रहे। संचालन अजय राज कसौधन ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुप्ता, रोशन, दुर्गेश गुप्ता, रिंकू वर्मा, रघुनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद