फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Voter turnout on the day all sworn

मतदाता दिवस पर सबने मतदान की शपथ ली

Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 26 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी डीएम मारकण्डेय शाही ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों व अभिभावकों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। कहा कि निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाये रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा तथा अन्य प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी मताधिकार का प्रयोग करें।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने बताया की 60 प्रतिशत मतदान होता है। जब कि शत प्रतिशत होना चाहिए। एडीएम कृपाशंकर पांडे ने कहा कि जिले की जनसंख्या मतदाता का औसत 61 प्रतिशत है। इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। नवोदय विद्यालय के निराल मिश्र मलिक ने शास्त्री संगीत पर सरस्वती वंदना तथा भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


गायक जयकृष्ण यादव, ओमप्रकाश तथा राजाराम ने मतदान गीत प्रस्तुत किया। जादूगर एनके पांडे ने जादू की प्रस्तुति दी। कार्यक्र म के अंत में निबंध , पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्र कला में नवोदय विद्यालय के अरविन्द सिंह प्रथम, पंडित दीन दयाल इंटर कालेज के सीमा वर्मा द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनरा की महिमा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 स्लोगन में जवाहर नवोदय विद्यालय के अमीर रजा प्रथम, डायट के अमित कुमार द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम के चंदन मद्वेशिया को तृतीय स्थान मिला। निबंध लेखन में पंडित दीनदयाल इंटर कालेज के शिंवाश तिवारी प्रथम, डायट के कृष्णाक ांत तिवारी द्वितीय, व जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रियंजना सिंह को तृतीय स्थान मिला।

 भाषण प्रतियोगिता में पंडित दीन दयाल इंटर कालेज की शिवांश तिवारी प्रथम, जीएसवीएस इंटर कालेज के आंनद खरवार को द्वितीय व डिवाईन इंटर कालेज क ी कुमार यशी को तृतीय स्थान मिला।

पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला उद्योग केन्द्र तक गये और छात्रों ने बीच बीच में मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नारे भी लगाये। संचालन प्रधानाचार्य रामइंन्द्र चक्र वर्ती ने किया।

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके मिश्र ने रैली निकलने के पूर्व महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई। हिन्दी के विभागाध्यक्ष डॉ. महेश मणि त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. प्रेमचन्द्र पटेल, डॉ. प्रेमप्रकाश मिश्र, डॉ. केआर यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

नौतनवा में एसडीएम विक्रम सिंह के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने कस्बे में जागरूकता रैली निकाली।  तहसील परिसर से निकली रैली कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनता चौक पहुंची। राजीव गांधी पीजी कॉलेज के बच्चों ने ‘लोकतंत्र का नारा है मतदान अधिकार हमारा है, सभी लोग करें मतदान बनायें भारत देश महान, गर्व व अभिमान है लोकतंत्र की जड़ मतदान है आदि स्लोगन लिखीं तख्तियां हाथों में मतदान के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे थे।

नुक्कड़ सभा में विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना ने कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। 18 वर्ष से ऊपर के युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएं। एसडीएम ने सभी को संकल्प दिलाया। सीओ गोपीनाथ सोनी, तहसीलदार केशव प्रसाद, प्रभुशंकर सिंह, जयप्रकाश त्रिपाठी, जनमेजय सिंह, नवीन गौड़ आदि मौजूद रहे।

फरेंदा में गोष्ठी के दौरान एसडीएम जयचंद पांडेय ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी बिना जाति पात के मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग का निष्पक्ष मतदान का संकल्प तब पूरा होगा जब सभी लोग जागरूक होंगे।


 नायब तहसीलदार सतीश कुमार व वरिष्ठ अधिवक्ता अरविन्द मिश्रा ने मतदाता दिवस पर विस्तृत प्रकाश डाला। अमृतलाल महाविद्यायल बैकुंठपुर में एनएसएस द्वारा संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। निर्वाचन आयोग के पहल से मतदाता जागरूक हुए हैं। डॉ. अरविन्द द्विवेदी, डॉ. वशिष्ठ प्रसाद, पीके श्रीवास्तव, पीयूष रंजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed