{"_id":"653575bdff9140f7260e2927","slug":"voter-list-will-be-published-on-27th-and-will-be-pasted-at-polling-stations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8224-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतदाता सूची का प्रकाशन 27 को, मतदान केंद्राें पर होगी चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतदाता सूची का प्रकाशन 27 को, मतदान केंद्राें पर होगी चस्पा
विज्ञापन
- भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बनाए गए कार्यक्रम के मुताबिक होगा प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक जनवरी 2024 के आधार पर मतदाता सूची को तैयार करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत 27 अक्तूबर को विधान सभावार मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर भी केंद्रवार सूची चस्पा होगी। इसके बाद दावे व आपत्तियों को लेने का कार्य होगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद नौ दिसंबर तक उसे सभी मतदान केंद्रों पर चस्पा किया जाएगा, जिससे कि मतदाता उसे देखने के बाद अपने दावे व आपत्तियों को प्रस्तुत करें। वहीं चार व पांच नवंबर, 25 व 26 नवंबर तथा दो व तीन दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित करते हुए नए मतदाताओं के नाम को जोड़ने व अपात्रों के नाम को हटाने का कार्य किया जाएगा। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदाताओं की ओर से वोटर हेल्प लाइन एप को डाउनलोड कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।