{"_id":"6675a59d6ffa952d2001ee51","slug":"villagers-stopped-the-construction-going-on-in-front-of-the-temple-in-the-dark-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125119-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंधेरे में मंदिर के सामने हो रहे निर्माण को ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंधेरे में मंदिर के सामने हो रहे निर्माण को ग्रामीणों ने रोका
Fri, 21 Jun 2024 09:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 21 Jun 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा श्यामदेउरवां में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के सामने रात में हो रहे निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया। उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मंदिर सैकड़ों वर्षों से स्थापित है। उसकी खाली जमीन पर धार्मिक कार्य होता है। उक्त जमीन पर अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ दबंग निर्माण करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार की देर रात लगभग दस बजे श्यामदेउरवां कस्बे में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के सामने निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीण सुबाष यादव, कपिल देव, रंजू, श्याम, लालबहादुर आदि ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। ग्राम सभा का सभी धार्मिक कार्य यहीं पर किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष यज्ञ, दशहरा पर्व पर रामलीला का आयोजन भी यहीं किया जाता है। यदि मंदिर के सामने मकान निर्माण हो जाएगा तो मंदिर का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। और कोई भी धार्मिक कार्य नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इसी जमीन पर सोमवार व शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। ग्रामीणों के विरोध के बाद निर्माण कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। संवाद