फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Search continues for the Nepali man who drowned in the Tinau River.

Maharajganj News: तिनाऊ नदी में डूबे नेपाली व्यक्ति की तलाश जारी

Tue, 29 Sep 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Search continues for the Nepali man who drowned in the Tinau River.
नेपाल एनडीआरएफ, एसएसबी और पुलिस की टीम कर रही तलाश
विज्ञापन

खनुआ। भारत-नेपाल सीमा से सटकर बहने वाली तिनाऊ नदी में रविवार देर शाम एक नेपाली नागरिक डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही नेपाल एनडीआरएफ, एसएसबी और खनुआ पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुट गई।
कोटहीमाई गांवपालिका के वार्ड नंबर तीन, मर्यादपुर के करबलहा निवासी रामचंद्र भारती किसी काम से भारतीय सीमा में आया था। घर लौटते समय वह नदी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक पानी बढ़ने से वह तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नेपाल एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर विकास थापा, एसएसबी की 66वीं वाहिनी के हरदीडाली बीओपी के इंस्पेक्टर अभिनेष कुमार और खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल की अगुवाई में टीम ने कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के सामने नदी में नाव से तलाश शुरू की। देर शाम तक तलाश जारी रही। सीओ नौतनवां बसंत सिंह ने बताया कि लापता व्यक्ति नेपाल का निवासी है। संयुक्त टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed