फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heat and humidity rise due to sunshine; temperature likely to increase on Tuesday.

Maharajganj News: धूप से बढ़ी गर्मी व उमस, मंगलवार को तापमान में वृद्धि की संभावना

Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Heat and humidity rise due to sunshine; temperature likely to increase on Tuesday.
महराजगंज। बुधवार को दिन में आसमान साफ रहने से गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि रात का मौसम सुहाना बना रहा। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, मंगलवार को तापमान में वृद्धि की संभावना है।
विज्ञापन


शेष जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को संख्यात्मक मॉडल और उपग्रहीय तस्वीर से मौसमी विश्लेषण से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि बंगाल की खाड़ी में एक गहन अवदाब बना था। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट को पार कर गया। अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा। शनिवार शाम को यह अवदाब पूर्वी प्रदेश में प्रवेश कर गया था। इसके बाद यह अवदाब प्रदेश के मध्यवर्ती भाग से गुजरा। यह उत्तरोत्तर कमजोर होकर रविवार सुबह से शाम तक प्रदेश के मध्योत्तर भाग पर बना रहा। फिर यह निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में परिवर्तित हो गया है। बुधवार तक इसका प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से जिले के तराई क्षेत्र को छोड़कर मंगलवार का मौसम शुष्क एवं गर्म बना रहेगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed