{"_id":"6ac9572f1f506d166703fef8","slug":"villagers-in-fursatpur-a-part-of-the-sadar-tehsil-are-upset-over-road-and-drainage-problems-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186779-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क-नाली के लिए दूसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क-नाली के लिए दूसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दशकों से बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान किया है।
धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने कहा कि फुर्सतपुर बाजार में सड़क और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रवींद्र जैन ने कहा कि फुर्सतपुर जिले के प्राचीन बाजारों में शामिल है, लेकिन आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है।
पूर्व विधायक श्रीपति आजाद ने कहा कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, सुल्ताना साहनी, अंगद चौहान, ओमप्रकाश मौर्य, हरीश आर्य, अर्जुन गौंड, लौहर गुप्ता, गनेश गौंड, अनूप भारती, अली हुसैन, सोनू अग्रहरी, जितेंद्र चौहान, दीपक वर्मा, राकेश चौहान समेत ग्रामीण मौजूद रहे।