फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers halted the desilting work on the Mahav drain and created a ruckus.

Maharajganj News: महाव नाले का सिल्ट निकालने के काम को ग्रामीणों ने रोका, किया हंगामा

Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers halted the desilting work on the Mahav drain and created a ruckus.
ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग ने बंद कराया खनन
विज्ञापन

ठूठीबारी। बरगदवां थाना क्षेत्र के अमहवां गांव में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने रातभर चल रहे कथित अवैध खनन कार्य को रुकवा दिया। अमहवां ग्राम प्रधान मुफ्ती अख्तर रजा के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी व डंपरों से किए जा रहे कार्य का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक ठेकेदार महाव नाले में जेसीबी मशीन से सिल्ट निकालकर डंपरों से बाहर भिजवा रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि महाव नाला नेपाल से आने वाले बाढ़ के पानी का प्रमुख रास्ता है और पूर्व में कई बार आसपास के गांवों में तबाही का कारण बन चुका है। ऐसे संवेदनशील नाले में नियमों को ताक पर रखकर किया गया अवैध खनन चिंता का विषय है।
विज्ञापन

अभिषेक गौतम, नेवरु अली अंसारी, ओमप्रकाश गौड़, ताजुद्दीन आदि ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर खुदाई की जा रही थी, वहां का बांध किसी सरकारी योजना से नहीं बना था। क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर इस बांध का निर्माण कराया था, ताकि नेपाल से आने वाली बाढ़ के पानी से खेतों और आबादी को बचाया जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों की मेहनत और लोगों के सहयोग से तैयार किए गए इसी सुरक्षा बांध की मिट्टी अब जेसीबी से काटकर बाहर भेजी जा रही है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मुफ्ती अख्तर रजा ने कहा कि यदि नाले की सफाई या सिल्ट निकासी किसी सरकारी योजना के तहत हो रही है तो संबंधित विभाग को इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बरगदवां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मिट्टी खनन बंद करा दिया गया है। एनओसी जांच करने पर पता चला की परसामलिक थाना क्षेत्र के विशुनपुरा में खनन करने का आदेश मिला था लेकिन अमहवां गांव के सीवान स्थित महाव नाले के पास खनन किया जा रहा था जिसे रोक दिया गया। साथ ही खनन की जगह को जेसीबी से बराबर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed