{"_id":"5f907b6f8ebc3e5be50e8aa8","slug":"villagers-demonstrated-maharajganj-news-gkp370350152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी (महराजगंज)। सुकरहर गांव के पास चंदन नदी पर बन रहे पुल में खराब सामाग्री उपयोग होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग की। कुछ देर बाद ग्रामीण अपने घर चले गए। बुधवार को किसान नेता राजू कुमार के नेतृत्व में सुकरहर घाट के पास ग्रामीण पहुंचे। यहां सभी लोगों ने निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
किसान नेता राजू कुमार कहा कि ग्राम सभा सुकरहर गांव के पश्चिम सिसवां व नौतनवां विधानसभा को जोड़ने वाली चंदन नदी पर पुल का निर्माण हो रहा है, लेकिन मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। निर्माण कार्य की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। अगर निर्माण ठीक ढंग से नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रामकृपाल यादव, सूरज विशाल, धर्मराज, प्रेमलाल, पड़ोही गुप्ता, शिव गुप्ता, आर्यन गुप्ता, छोटू,राजेंद्र यादव, मनोज गौड़, लोरिक, बैजनाथ आदि मौजूद रहे।