{"_id":"6220844fa34858388d07ba7f","slug":"villagers-boycott-up-election-2022-voting-due-to-road-closure-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: महराजगंज में रास्ता बंद होने से आहत ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, आश्वासन के बाद माने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: महराजगंज में रास्ता बंद होने से आहत ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, आश्वासन के बाद माने
Thu, 03 Mar 2022 02:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:33 PM IST
सार
जखीरा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर अपर उपजिलाधिकारी मदन वर्मा व क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर ज्ञापन देने कि बात कही और अधिक से अधिक मतदान करने कि अपील की।
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिए जाने से आहत ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर गुस्से का इजहार करते हुए गुरुवार को दो घंटे तक मतदान करने से बहिष्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद लोग मतदान किया।
विज्ञापन
पनियरा विधानसभा का अंतिम गांव कुशीनगर जनपद के समीप कोटिया ग्राम सभा का एक टोला है। खुटमैदान जिसकी आबादी लगभग 500 है। ग्रामीणों का मुख्य रास्ता रेलवे ढ़ाले को 2017 में बंद कर दिया गया। ग्रामीण उस वक्त भी आंदोलित भी हुए थे।
विज्ञापन
कई लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, लेकिन न तो रेल प्रशासन ने उनकी बात सुनी और न ही कोई जन प्रतिनिधि। बस ग्रामीण चुनाव का ही इंतजार करते है कि कोई तो जन प्रतिनिधि उनकी सुधि लेने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित मतदाताओं ने गुस्से का इजहार कर मतदान का बहिष्कार कर दिया। दो घंटे तक मतदान शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे जखीरा चौकी प्रभारी संजय कुमार ने अधिकारियों को सूचित किया। जिस पर अपर उपजिलाधिकारी मदन वर्मा व क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर ज्ञापन देने कि बात कही और अधिक से अधिक मतदान करने कि अपील की।
अपर उप जिलाधिकारी ने बताया कि समझाने के बाद लोग मान गए और मतदान शुरू कर दिए। इस दौरान धीरज, मार्कण्डेय, पप्पू , भगवंत, रामप्रवेश, राजेंद्र, त्रिलोक, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।