{"_id":"6af8cb1015926e12d50e1f32","slug":"villagers-are-unhappy-about-the-pond-which-is-teeming-with-filth-and-emitting-a-foul-odor-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-189231-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छठ घाट की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, गंदगी के बीच करनी होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छठ घाट की बदहाली पर ग्रामीणों में आक्रोश, गंदगी के बीच करनी होगी पूजा
विज्ञापन
निचलौल। छठ पर्व की तैयारियां गांवों में करीब पूरी हो गई हैं। व्रती घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, निचलौल ब्लॉक के गिरहिया ग्रामसभा के परागपुर टोले में छठ घाट की बदहाली ने तैयारियों की पोल खोल दी है। गंदगी से बजबजा रही पोखरी और उससे उठ रही दुर्गंध के बीच छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
शनिवार को छठ घाट की बदहाल स्थिति की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी का पानी बेहद गंदा है। ऐसे में छठ व्रतियों को पानी में उतरकर पूजा-अर्चना करने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। पर्व से पहले सफाई नहीं कराए जाने पर लोगों ने जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी जताई।
ग्रामीण नागेंद्र शर्मा समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद जिम्मेदारों की नींद खुली। इसके बाद आनन-फानन में चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया और झाड़ू लगवाई गई। ग्रामीण राजन गुप्ता, राकेश प्रसाद, गुलाईची देवी, संध्या शर्मा, इंद्रावती देवी और श्यामबदन गुप्ता ने पोखरी की समुचित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि राकेश चौधरी ने बताया कि छठ घाट पर जरूरत के अनुसार साफ-सफाई करा दी गई है। कुछ लोगों के विरोध के बाद चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के साथ पोखरी में भी आवश्यक कार्य कराया जा रहा है।