{"_id":"6aa309a367ff9ea6d10b5e37","slug":"village-heads-launch-a-campaign-against-the-bdo-demand-his-suspension-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-184906-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा, निलंबन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीडीओ के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा, निलंबन की मांग
विज्ञापन
महराजगंज। ब्लॉक परिसर पनियरा में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर खंड विकास अधिकारी अमिय कुमार शशि के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। प्रधानों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए बीडीओ के निलंबन की मांग की। बैठक के बाद प्रधानों ने चेतावनी दी कि शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर बीडीओ के खिलाफ लिखित शिकायत की जाएगी।
बताया गया कि बुधवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह विकास कार्यों को लेकर बीडीओ से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि बीडीओ ने ग्राम प्रधानों के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया। इसकी जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ़ दर्जन ग्राम प्रधान बीडीओ कार्यालय पहुंच गए और उनसे बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान बीडीओ और प्रधानों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मामला बढ़ने पर प्रधानों ने कथित तौर पर कुछ देर के लिए बीडीओ को उनके ही चैंबर में बंद कर दिया। सूचना पर पनियरा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक परिसर में हुई बैठक में प्रधानों ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर बीडीओ के निलंबन की लिखित शिकायत की जाएगी। प्रधानों ने चेतावनी दी कि जब तक बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रधान संघ शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने विकास कार्यों के दौरान ग्राम प्रधानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की भी मांग की।