फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Village heads demanded extension of tenure and sent a letter to the Chief Minister.

Maharajganj News: ग्राम प्रधानों ने की कार्यकाल बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Tue, 19 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Village heads demanded extension of tenure and sent a letter to the Chief Minister.
परसामलिक। रतनपुर स्थित नौतनवा ब्लॉक के सभागार में सोमवार को प्रधान संघ अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के मुद्दे पर एक बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया रहे। बैठक के उपरांत प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और एलान किया कि कार्यकाल बढ़ाने को लेकर प्रधान संघ 20 मई को रमावाई पार्क लखनऊ में शक्ति-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रान्तीय संगठन के आह्वान पर रतनपुर स्थित ब्लॉक सभागार में प्रधान संगठन ने बैठक करके रणनीति तैयार की। मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 26 मई व 19 जुलाई 2026 को समाप्त होने जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों को देखकर लग रहा है कि निर्धारित समय पर पंचायत चुनाव सम्पन्न होना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में यदि निर्वाचित पंचायतों के स्थान पर प्रशासकों की नियुक्ति की जाती है़, तो यह न लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा।
विज्ञापन

विगत वर्षों में जब पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे, तब अनेक स्थानों पर पारदर्शिता की कमी, जवाबदेही का अभाव तथा वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं, जिससे ग्रामीणों का प्रशासन के प्रति विश्वास कमजोर हुआ। देश के अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री से त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ब्लॉक प्रमुख को निमंत्रण पत्र देकर 20 मई को रमावाई पार्क लखनऊ में होने वाले शक्ति प्रदर्शन में चलने का आग्रह किया है। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दूबे, ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह, रघुबर यादव, विनय कुमार मिश्र, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश कुमार चौधरी, जीत बहादुर उर्फ भोला यादव, विजय कुमार मद्धेशिया सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed