फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   videography will be done of counting

मतगणना प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
videography will be done of counting
मतगणना प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन

- 10 मार्च को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने बनाई व्यवस्था
- सीसीटीवी से भी रखी जाएगी नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना दस मार्च को होगी। मतगणना कार्य की प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी, वहीं वीडियोग्राफी भी होगी।
जिले के फरेंदा के 390 बूथों, नौतनवां व सिसवा के 451-451, सदर के 457 तथा पनियरा के 472 बूथों की गणना 19 टेबल पर कराई जाएगी। इसमें से 14-14 टेबल ईवीएम के मतों की गणना के लिए, चार टेबल पोस्टल बैलेट के मतों की गणना के लिए तथा एक टेबल ईटीपीबीएस से प्राप्त मतों की गणना के लिए विधानसभा वार लगाया जाएगा। मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने जहां सभी गणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की व्यवस्था की है, वहीं पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाना है। ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन

सबसे पहले फरेंदा विधानसभा का परिणाम आने की संभावना
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में फरेंदा में सबसे कम बूथ होने के नाते यहां का परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है। नौतनवां, सिसवा व सदर विधानसभा का परिणाम लगभग एक साथ तथा पनियरा विधानसभा का परिणाम सबसे देर में आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिले 15 कार्मिक
प्रभारी अधिकारी कार्मिक गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि चेहरी में आयोजित मतगणना के प्रशिक्षण में 15 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने सभी कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed