{"_id":"6390f181e391191b3839aac8","slug":"video-of-obscene-song-goes-viral-notice-to-headmaster-maharajganj-news-gkp4601045188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अश्लील गाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अश्लील गाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक को नोटिस
Thu, 08 Dec 2022 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:36 PM IST
सार
प्रधानाध्यापक लालचन्द गुप्ता ने बताया कि जिस दिन विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ था वह अवकाश पर थे। चाबी गांव के रसोइयों के पास था। खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार ने बताया कि किसी भी आयोजन के लिए विद्यालय व परिसर में रोक है। आयोजन पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी में कम्पोजिट विद्यालय में गांव के व्यक्ति द्वारा आर्केस्ट्रा की नर्तकी की ओर से अश्लील गानों पर नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
शासन की ओर से यह निर्देश है कि शादी-विवाह या किसी भी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय या परिसर में नहीं होना है। नियम कानून को धता बता यह कार्यक्रम बीते दिनों विद्यालय में आयोजित किया गया, जहां दर्शकों ने आर्केस्टा की नर्तकियों की ओर से अश्लील गाने पर किए गए नृत्य का आनंद उठाया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सकते में आ गया है। प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक लालचन्द गुप्ता ने बताया कि जिस दिन विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ था वह अवकाश पर थे। चाबी गांव के रसोइयों के पास था। खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार ने बताया कि किसी भी आयोजन के लिए विद्यालय व परिसर में रोक है। आयोजन पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन