फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   VHP submitted a memorandum regarding alleged brokerage in the district hospital.

Maharajganj News: जिला अस्पताल में कथित दलाली को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
VHP submitted a memorandum regarding alleged brokerage in the district hospital.
महराजगंज। जिला अस्पताल में कथित दलाली और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और बाहरी लोगों पर रोक लगाने के साथ ही मरीजों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला महामंत्री बलराम गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में पिछले कुछ समय से दलाली और संदिग्ध गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इससे गरीब और असहाय मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 26 मई को कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कथित दलाल को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन

संगठन ने मांग किया कि अस्पताल परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर दलाली में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया जाए। अस्पताल प्रशासन पकड़े गए आरोपित के खिलाफ स्वयं भी कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अस्पताल के चिकित्सकों और अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की गई कि मरीजों को बाहरी मेडिकल स्टोर और निजी लैब से दवा या जांच कराने के लिए बाध्य न किया जाए। संगठन ने गरीब और निरक्षर मरीजों की सहायता के लिए अस्पताल परिसर में सत्यापित स्वास्थ्य मित्र नियुक्त करने का भी सुझाव दिया।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री बलराम गुप्ता, आदित्य उपाध्याय, हरिशंकर कुशवाहा, अवनीश पटेल, शिवाजी, राहुल पासवान, अजय चौधरी और विनय वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके द्विवेदी ने कोतवाली थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया कि आरोपित रामचन्द्र मौर्य को 26 मई को जिला अस्पताल में कथित रूप से दलाली करते हुए पकड़ा गया था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed