फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Verification report of 278 schools uploaded, department will soon determine the centres.

Maharajganj News: 278 स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड विभाग जल्द करेगा केंद्रों का निर्धारण

Sat, 22 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Verification report of 278 schools uploaded, department will soon determine the centres.
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का पहला चरण पूरा हुआ है। विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करने वाले स्कूलों की सत्यापन रिपोर्ट डीआईओएस के निर्देशन में अपलोड करा दी गई है। बोर्ड की तरफ से अब केंद्र निर्धारण होना है। विभाग आपत्ति प्राप्त कर निस्तारण करेगा।
विज्ञापन

2026 की बोर्ड परीक्षा में 70,707 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा केंद्र सुनिश्चित करने में बोर्ड व स्थानीय प्रशासन मुस्तैद है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 278 विद्यालयों ने केंद्र बनने के लिए परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया है। इसका भौतिक सत्यापन अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता वाली गठित टीम ने पूरा किया। रिपोर्ट मिलने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। इस बार बोर्ड स्तर से ऑनलाइन केंद्रों का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

जिले में 29 राजकीय माध्यमिक सहित कुल 278 स्कूल यूपी बोर्ड के हैं। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 70,707 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद 10 नवंबर तक सभी स्कूलों से आवेदन मांगे गये थे। 17 नवंबर तक स्कूल में उपलब्ध सुविधा व संसाधनों का सत्यापन डीएम के निर्देशन में बनी टीम ने किया। तहसील स्तर पर तीन सदस्यीय टीम ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया।
डीआईओएस आफिस से रिपोर्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया 20 नवंबर को पूरी कर ली गई है। बोर्ड की तरफ से अब सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर आवेदन करने वाले स्कूलों में से परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

भौतिक सत्यापन में इन बिंदुओं पर रहेगी नजर : तहसील स्तरीय टीम ने बोर्ड से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक विद्यालय में शौचालय, विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पेयजल, कक्ष संख्या, परीक्षा कक्ष, चहारदीवारी, पेपर स्ट्रांग रूम, गेट, खिड़की, डबल लॉकर वाली अलमारी, एक्टिवेशन, डीवीआर, सीसीटीवी, रिकॉर्डर, राउटर, मॉनीटर, हाईस्पीड इंटरनेट, जनरेटर जैसे बिंदु पर रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed