Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Vehicles reached for duty, inconvenience in registration

Maharajganj News: ड्यूटी के लिए पहुंच गए वाहन, पंजीयन में असुविधा

Thu, 30 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 30 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Vehicles reached for duty, inconvenience in registration
महराजगंज। पहली जून को मतदान की तैयारियां जिले में पूरी हो चुकी हैं। लगभग सात हजार वाहनों को चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण करने का नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद कुछ बस और लोडर को छोड़ दें तो अधिकतर वाहन कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच चुके हैं। लेकिन इन वाहनों को लेकर ड्यूटी में आए चालकों को काफी असुविधा हो रही है। वाहन विभागीय प्रपत्र पर पंजीकृत हो जाए इसके लिए चालक इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन एक वाहन का विवरण लेने में विभाग 20-30 मिनट समय लगा रहा है जिसके कारण बाकियों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ आफिस के सामने मंगलवार शाम तक अधिग्रहित किए गए लगभग दो हजार वाहन खड़े हो चुके थे। देर रात व बुधवार को आने वाले वाहनों को जिला अस्पताल के सामने स्थित मैदान में व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराया गया है। लेकिन सभी वाहनों को अभी विभागीय रजिस्टर में पंजीकृत नहीं किया जा सका है। एआरटीओ आफिस के सामने एक छोटा साउंड सिस्टम लगाकर वाहनों का नंबर पुकारकर चालकों को बुलाया जा रहा है। लेकिन एक वाहन के पंजीकरण की कार्रवाई पूरी करने में काफी समय लग जा रहा है। ऐसे में बाकी वाहन चालक तेज धूप में खड़े होकर अपने वाहन नंबर की उद्घोषणा सुनने के लिए मजबूर रहे। वह छायादार वृक्ष खोजकर इधर उधर इंतजार करते मिले। पेयजल की भी व्यवस्था न होने के कारण अधिकतर पानी खरीदकर पीते मिले।
विज्ञापन


सभी 6636 वाहनों के अधिग्रहण को नोटिस दिया गया था। 2000 से अधिक लोगों ने इसे रिसीव कर समय से वाहन उपलब्ध करा दिए थे। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। जो वाहन बाद में बिना अधिग्रहण आदेश रिसीव के लिए आए हैं, उनका डाटा तैयार करवाने में थोड़ा समय लग रहा है। धूप से बचाव के लिए छोटा टेंट लगा है वह पानी के लिए नगर पालिका का टैंकर खड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय कुमार, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed