{"_id":"6aea4e86300029d58f050151","slug":"vehicle-movement-halted-at-majhimtar-for-the-placement-of-a-bridge-girder-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188568-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पृथ्वी राजमार्ग बंद रहने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पृथ्वी राजमार्ग बंद रहने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के काठमांडो का पृथ्वी राजमार्ग पर मलेखु–मुग्लिन सड़क खंड बंद रहने से मंगलवार को यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी हुई। मझिमटार में निर्माणाधीन आकाशी पुल पर गर्डर रखने के कार्य के चलते सुबह नौ से 11 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री रास्ते में फंसे रहे।
काठमांडो से मंगलवार की सुबह सोनौली के लिए निकले कई वाहन देर शाम तक सीमा पर पहुंचे। नेपाली टैक्सी चालक हरि पौडेल निवासी भैरहवा, पदम् प्रसाद निवासी बेलहिया, राजू बस्नेत निवासी बेलहिया ने बताया कि 18 भारतीय यात्रियों को सुबह सात बजे काठमांडो से सोनौली पहुंचाने के लिए निकले थे सड़क बंद होने और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से यात्रियों को निर्धारित समय से काफी अधिक समय सफर में बिताना पड़ा। इसके कारण करीब शाम 6 बजे उन्हें सोनौली बॉर्डर पर सभी को पहुंचाया गया।
नागढुंगा–मुग्लिन सड़क परियोजना के पश्चिमी खंड के सूचना अधिकारी सचेन्द्र मिश्र के अनुसार, मझिमटार में आकाशी पुल के यात्रियों के आवागमन वाले हिस्से का गर्डर रखने के लिए सड़क बंद की गई थी। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। इससे पहले सोमवार को भी निर्माण कार्य के लिए चार घंटे तक मार्ग बंद रखा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुधवार को सोनौली से पोखरा और काठमांडो जाने वाले यात्रियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताजा स्थिति और संभावित बंदी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि रास्ते में जाम और अनावश्यक इंतजार से बचा जा सके।