{"_id":"69c04b3e87f252035808e9ae","slug":"vegetable-market-built-on-12-acres-will-get-relief-from-traffic-jam-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173855-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 12 एकड़ में बनी सब्जी मंडी, मिलेगी जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 12 एकड़ में बनी सब्जी मंडी, मिलेगी जाम से निजात
विज्ञापन
सब्जी मंडी में बनीं दुकानें।
अप्रैल में शिफ्ट होगी मंडी, नगर में नहीं दाखिल होंगे भारी वाहन
7.86 करोड़ से हुआ निर्माण, 30 को आवंटित होंगीं दुकानें
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज की मंडी अगले वित्तीय सत्र से नए लोकेशन पर संचालित होगी। नवीन सब्जी मंडी का निर्माण पूर्ण होने के बाद नवरात्रि में ही इसके शुभारंभ करने की तैयारी थी लेकिन अब इसे अप्रैल तक आगे बढ़ाया गया है। इस अंतराल में मंडी प्रशासन व राजस्व विभाग दुकान आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कर लेगा। लोकार्पण के लिए तिथि निर्धारित की जा रही है।
नए लोकेशन पर मंडी शिफ्ट होने का लाभ नगरवासियों को मिलेगा। भारी वाहन शहर में नहीं दाखिल होंगे तो जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी। निचलौल मार्ग पर शहर से बाहर मऊ पाकड़ में 7.86 करोड़ रुपये से 12 एकड़ जमीन पर नवीन सब्जी मंडी परतावल मंडी समिति की तरफ से निर्मित कराया गया है। मुख्यालय की मंडी अब तक फरेंदा हाईवे पर संचालित हो रही थी। इस वजह से बड़े वाहनों को मंडी में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए शहर में दाखिल होना पड़ता है। इस वजह से अक्सर जाम लग जाता था।
मंडी में तीन श्रेणी की हैं दुकानें
नवीन सब्जी मंडी में तीन तरह की दुकानें बनी हैं। इनका अलाटमेंट आवेदन 18 मार्च तक स्वीकार किया गया। निर्माण की कार्यदायी संस्था परतावल मंडी समिति सचिव नयनतारा सिंह ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी का कुल दायरा 29 एकड़ का है। इसमें 12 एकड़ भूभाग पर कुल 30 दुकानों का निर्माण कराया गया है। परिसर में ए, बी और सी श्रेणी की दुकानें बनी हैं। प्रत्येक श्रेणी की तीन-तीन दुकानें निर्मित कराई गई हैं। जनवरी 2024 को निर्माण कार्य शुरू कराया गया था और दिसंबर 2025 में पूरा कर लिया गया। यहां दुकानों के अलावा बैंक भवन, नीलामी चबूतरा, मंडी सचिव कार्यालय, शौचालय, आंतरिक सड़क, नाली, दो नीलामी चबूतरा व आवास का निर्माण कराया गया है। 30 मार्च को नीलामी प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
वर्जन
अब तक सब्जी मंडी का संचालन फरेंदा हाईवे पर था। इस हाईवे से होकर ही जनपद मुख्यालय के सरकारी महकमों जिसमें जिला अस्पताल, विकास भवन, कलक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं। भारी वाहन आवागमन के चलते जाम की दुश्वारी रहती थी। निचलौल रोड पर मंडी शिफ्ट होने से जाम की समस्या समाप्त होगी। मंडी में पर्याप्त जगह होने से पार्किंग की समस्या नहीं होगी।
-आत्माराम गुप्ता, कारोबारी
-- -- -- -- --
महराजगंज-फरेंदा रोड पर स्थित मुख्य मंडी परिसर में सीमित स्थान और बढ़ती आवक के कारण भारी भीड़भाड़ की स्थिति बनी रहती थी। इससे न केवल व्यापारियों को कठिनाई होती थी बल्कि किसानों को भी असुविधा थी जो अब समाप्त होगी।
-आदित्य यादव, करोबारी
वर्जन
जिला मुख्यालय की नवीन सब्जी मंडी बनकर तैयार हो चुकी है। लोकार्पण किसी महत्वपूर्ण शख्सियत से कराने के लिए समय निर्धारित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री, स्थानीय सांसद व विधायक भी शामिल होंगे।
-जितेंद्र कुमार, एसडीएम, महराजगंज