{"_id":"65469bbf5c0725195e0314d9","slug":"vandalism-in-hospital-after-womans-death-family-members-created-ruckus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8995-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
महिला की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, परिजनों ने किया हंगामा
प्लेटलेट्स कम होने के कारण परिजनों ने 30 अक्तूबर को निजी अस्पताल में कराया था भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। शीशा समेत बेंच आदि तोड़ डाले। इस दौरान परिजनों और अस्पताल के कर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बैजनाथपुर कला की रहने वाली पुष्पा देवी को प्लेटलेट्स कम होने के बाद 30 अक्तूबर को महराजगंज शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही घरवालों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ भी हुई।
मृतका के पति राजकुमार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया कि लीवर की समस्या और प्लेटलेट्स कम होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती पत्नी पुष्पा को भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि मृतका के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया है। हंगामे के बाद मौके पर कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
सदर कोतवाल आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।