{"_id":"61d33bea520b4e6220050863","slug":"vaccination-dm-inspected-centers-maharajganj-news-gkp4223548161","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लगवाया टीका
महराजगंज। किशोर-किशोरियों को टीका लगाने की शुरुआत सोमवार से की गई। जिले के चिह्नित इंटर कालेजों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। ठंड में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। वहीं, शिक्षकों ने छात्रों के भ्रम को दूर कर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। जिले के अलग-अलग केंद्रों की पड़ताल में छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से टीका लगवाया। टीम भी समय से पहुंचकर टीका लगाने में जुटी रही।
---------------------
राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली (समय 10:43 बजे)
कालेज परिसर में 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को कोविड टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य टीम पहुंच रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण कर रही थी। वही इस दौरान व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखे। टीम में शामिल उमेश चंद यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए चार टेबल लगे हैं। वही रजिस्ट्रेशन के लिए भी चार टेबल लगे हैं। कालेज में टीकाकरण के लिए दो हजार कोवैक्स का डोज लाया गया है। अभी तक 50 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण किया जा चुका है। टीम में शामिल रेशमी सिंह, सोनिका, संगीता, अंजू, कंचन आदि शामिल रहे। वही कालेज के प्रधानाचार्य गिरजाशंकर अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण स्थल पर सभी व्यवस्था बेहतर है।
---------------------
चोखराज तुलस्यान विद्या मंदिर सिसवां बाजार ( समय 10:15 बजे)
चोखराज तुलस्यान विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं का 10:15 बजे से टीकाकरण आरंभ हुआ। विद्यालय में चार काउंटर लगे थे। एक बालिका व तीन बालकों के लिए था। प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान सराहनीय है। डॉ. मनोज कुशवाहा ने कहा कि विद्यालय का अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है बच्चे क्रमबद्ध हो कर टीका लगवा रहें हैं। दस बजे टीकाकरण टीम विद्यालय में पहुंची। सवा दस बजे से टीकारण आरंभ हुआ। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रमाकांत कन्नौजिया, एएनएम शारदा मौर्य, किरन शर्मा, मीरा पटेल, किरन सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नेहा, अंजू, दीपा, प्रिया मौजूद रही।
विज्ञापन
पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल (समय- 11:15)
एएनएम सुमन निषाद व रुक्मिणी पटेल हाईस्कूल के बच्चों का टीकाकरण कर रही थीं। पहला टीका कुसुम्हा निवासी कक्षा 10 के छात्र अभिषेक को लगाया गया। दूसरा टीका चौपरिया निवासी प्रवीण गिरी को लगाया गया। प्रधानाचार्य विनोद सिंह निरीक्षण करते हुए नजर आए। छात्राओं में एएनएम अपूर्वा सिद्धिकी, बबिता यादव, पूनम राज टीकाकरण कर रही थी। छात्राओं में पहला टीका कक्षा 12 की छात्रा सबिता को लगाया गया। दूसरा टीका सलोनी को लगाया गया। विद्यालय के अध्यापक अवधेश कुमार, मनोज, अंशुमान त्रिपाठी, दिग्विजय यादव टीकाकरण में सहयोग करते नजर आए।
जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महराजगंज (11:25 बजे )
जीएसवीएस इंटर कालेज में डीएम सत्येंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने फीता-काटकर टीकाकरण प्रारंभ कराया। सभी छात्र कतार में खड़े होकर टीका लगवाने के लिए प्रतिक्षा में रहे। वहीं कालेज के शिक्षक छात्र छात्राओं को टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दे रहे थे। अलग अलग काउंटर बनाया गया था। जहां स्वास्थ्य कर्मी छात्रों को टीका लगा रहे थे। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी, डॉ. केपी सिंह, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीहम मौजूद रही। वहीं जयपुरिया इंटर कॉलेज में विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने टीकाकरण का शुभारंभ किया।