{"_id":"630513c1a1d07d30c8213c7a","slug":"uzbekistan-woman-arrested-trying-to-enter-nepal-maharajganj-news-gkp4479961191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली में गिरफ्तार उज्बेकिस्तानी युवती।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार
महराजगंज। सोनौली सीमा से सोमवार देर रात अवैध रूप से नेपाल जाने की कोशिश कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 73 हजार भारतीय मुद्रा व 270 अमेरिकी डॉलर के साथ ही उज्बेकिस्तानी पासपोर्ट मिला है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात एक विदेश महिला बगैर वैद्य कागजात के भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करना चाह रही थी। आव्रजन अधिकारियों ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शोखसनम सपाखोनोवा निवासी उज्बेकिस्तान के रूप में हुई।
विदेशी महिला पंजाब की नंबर प्लेट लगी कार से सोनौली पहुंची थी। नेपाल के एक व्यक्ति से संपर्क कर व सीमा पार की कोशिश में लगी थी। आव्रजन अधिकारी उत्तम कुमार की तहरीर पर सोनौली कोतवाली में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पास से कूटरचित दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। उसका चालान कर दिया गया है।