फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Urea is plentiful...code not found for distribution

Maharajganj News: यूरिया भरपूर... वितरण के लिए नहीं मिला कोड

Mon, 13 Jan 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Urea is plentiful...code not found for distribution
निचलौल। क्षेत्र की सहकारी समितियों पर इन दिनों पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, लेकिन अधिकांश समितियों के सचिवों को खाद वितरण के लिए कोड (एकनॉलेज) जारी नहीं किया जा रहा है। इसके चलते जहां समितियों पर खाद वितरण करने में सचिवों को दिक्कत हो रही है। वहीं खाद के लिए किसान भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति टिकुलहिया के सचिव जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि गोदाम में 900 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। किसी कार्य के चलते वह महराजगंज हैं। इसके चलते खाद वितरित नहीं हो सका। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बेलवा और बैठवलिया के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि बैठवलिया पर 320 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। जहां पर खाद का वितरण किया जा रहा है, जबकि बेलवा में 240 बोरी खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन

कोड (एकनॉलेज) मिलने के बाद बेलवा में वितरित किया जाएगा। वहीं बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति रुद्रौली में गोदाम खोल बैठे कर्मचारी विद्यासागर चौधरी ने बताया कि गोदाम में 400 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। एकनॉलेज मिलने के बाद खाद वितरित किया जाएगा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति ठूठीबारी और गड़ौरा के सचिव विक्की यादव ने बताया कि ठूठीबारी में 110 और गड़ौरा में 200 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसान अरुण पांडेय, अध्या चौधरी, रामकृति सिंह रायपुर, कार्तिकेय पटेल, योगेंद्र पटेल ने बताया कि गोदाम पर खाद उपलब्ध है, लेकिन विभाग के जिम्मेदारों की मनमानी के चलते खाद का वितरण नहीं किया जा रहा है।

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद वितरण के लिए जो एकनॉलेज जारी करते थे। उनका मध्यप्रदेश स्थानांतरण हो गया था। इसके चलते एकनॉलेज जारी करने में थोड़ी दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed